फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न से जुडे़ मामलों की सुनवाई कर जारी निर्देशों का परीक्षण भी किया। राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को महिला पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न से जुडे़ मामलों की सुनवाई की। घरेलू हिंसा के मामले में आयोग की सदस्या ने सीओ शिकोहाबाद इंदुप्रभा को बुलाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आजमाबाद अरांव निवासी एक महिला ने बताया कि दहेज में कार नहीं मिलने के कारण ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। महिला की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर, बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा, काउंसलर अखिलेश शर्मा एवं आयोग के भोलू वर्मा व महिला थाना प्रभारी मौजूद रहीं। संवाद