फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से लापता महिला को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिहार के भागलपुर जिले की पुलिस ने महिला व उसकी बेटी की तलाश में थाना उत्तर के मोहल्ला बघेल कालोनी न्यू आंबेडकर नगर में दबिश दी। वहां से महिला व उसकी बेटी को बरामद किया है। पुलिस दोनों के साथ आरोपी महिला को भी ले गई।
विज्ञापन

बिहार के जिला भागलपुर थाना बबेरगंज पीएसआई सिकंदर कुमार टीम के साथ बृहस्पतिवार को थाना उत्तर पहुंचे। उनके साथ महिला के परिजन भी थे। परिजनों ने बिहार पुलिस के साथ थाना उत्तर के बघेल कालोनी न्यू अंबेडकर नगर में दबिश दी। इस दौरान मानव तस्करी करके लाई गई महिला सुनीता देवी उर्फ सुन्नी पत्नी पांडु कुमार चौधरी निवासी अंबाबाग पासी तोला अलीगंज थाना बबेरगंज जिला भागलपुर को उसी की दो वर्षीय बेटी के साथ बरामद कर लिया।
पुलिस महिला को लेकर जाने लगी तभी आरोपी महिला मीरा देवी पत्नी लल्लू राम ने कहा कि उसके उसे पचास हजार रुपये में खरीदा है। इस पर पुलिस उसे भी अपने साथ ले गई। बबेरगंज के पीएसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि बिहार के भागलपुर बबेरगंज थाना क्षेत्र की निवासी ओमवती नामक महिला ही उसे घुमाने के बहाने यहां लेकर आई थी।
विज्ञापन

पीड़िता की भेंट चूड़ी के काम करने के दौरान ओमवती से हो गई थी। ओमवती ने उसे पचास हजार रुपये में थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू आंबेडकर नगर में बेच दिया था। पीड़िता को बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को अपने साथ लेकर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला को 28 जनवरी 2020 को ओमवती नामक महिला तस्करी करके यहां बिक्री कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें