फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार दोपहर झरना नाले के समीप रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली निवासी नीतू (28) का शव झरना नाला के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर महिला की तलाश करते हुए परिजन जिला अस्पताल आ गए। यहां महिला की पहचान उसके भाई पंकज निवासी संत नगर थाना लाइनपार ने नीतू पत्नी संजय यादव के रुप में की।
मृतका के भाई पंकज ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पंकज का कहना है कि ससुरालीजन नीतू के साथ अक्सर मारपीट करते थे। बुधवार को भी बहन के साथ मारपीट की गई। दोपहर को बहनोई उसकी बहन को बाजार घुमाने के बहाने लेकर आया। बहन का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। भाई का आरोप है वह बुधवार की शाम बहन की ससुराल गया तो उसके बहनोई संजय यादव ने उसे धमकी दी। उस पर तमंचा ताना था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि महिला की शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। शव की पहचान हो गई थी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। यदि पीड़ित परिजन तहरीर देते है तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें