फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मोहल्ला टापाकलां में शुक्रवार को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अछल्दा के गांव सलेमपुर वंशी की शिवानी(24) का विवाह 24 मई 2021 को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी विष्णु कुमार के साथ हुआ था। शिवानी दो माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह शिवानी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं मृतका के पिता ने ससुरालीजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि महिला के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। महिला का पति राजस्थान में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। महिला का पिता और छोटी बहन भी उसकी के पास थी। यदि परिजन तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें