फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी का पल्लू बना मौत: ट्रैक्टर के पास खड़ी महिला संग भयानक हादसा, कटर में फंसकर बुरी तरह कटा शरीर

Mon, 06 Apr 2026 06:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला मशीन में जा रही पल्ली को खींचने का प्रयास करने लगीं, लेकिन मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उनकी साड़ी का पल्लू और हाथ पलक झपकते ही कटर के भीतर खिंच गए। हाथ बुरी तरह कट गया। महिला की दर्दनाक माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र के गांव हरदासपुर ढकपुरा में सोमवार सुबह गेहूं की मड़ाई के दौरान दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


भूरी देवी (45) सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं निकालने के काम में हाथ बंटा रही थीं। तभी काल बनकर आई हवा ने पल्ली (तिरपाल) को ट्रैक्टर के कटर (थ्रेशर) की ओर धकेल दिया। भूरी देवी मशीन में जा रही पल्ली को खींचने का प्रयास करने लगीं, लेकिन मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उनकी साड़ी का पल्लू और हाथ पलक झपकते ही कटर के भीतर खिंच गए। 

मशीन की चपेट में आने से महिला का हाथ बुरी तरह कट गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गईं। मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में कोहराम, पीछे बिलखते छोड़ गई चार बेटे
भूरी देवी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे चार बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। अपनों को खोने के गम में डूबे परिजनों की चीखें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष मटसैना विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला का गेहूं मड़ाई के दौरान मशीन में हाथ आने से हादसा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें