फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को पड़ोसी युवक जबरन गाड़ी में डाल कर ले गए और उसे बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचा तो उसे भगा दिया। पीड़ित ने महिला का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला 18 मई सुबह करीब 11 बजे का है। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी सुबह घर से सब्जी लेने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। 19 मई को उसके पास फोन आया कि वह नोएडा के सेक्टर 44 में है। उसे बंधक बना कर रखा गया है। इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ नोएडा पहुंचा और पुलिस की मदद से उसे लेकर घर आया। 20 मई को पीड़ित ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपनी पत्नी को लेकर थाना पहुंचा तो उसे भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पड़ोसी तीन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्भी बना ली। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान भी उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें