फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने की जिद दे गई माैत: पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान, रक्षाबंधन पर दो भाइयों की कलाई सूनी कर गई बहन

Thu, 27 Aug 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में रक्षाबंधन पर दर्दनाक घटना सामने आई। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की जिद कर रही बहन को पति से विवाद के जान देनी पड़ी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई-बहन के अटूट प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पर्व पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की जिद कर रही 30 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया और दो घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया।
विज्ञापन


संध्या का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व ढोलपुरा निवासी नर्सरी संचालक सुनील कुमार के साथ हुआ था। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बुधवार रात संध्या की अपने पति से रक्षाबंधन पर अपने भाई आकाश और अमन के घर (लखुरपुरा, कुरावली, मैनपुरी) जाकर राखी बांधने की जिद पर बहस हो गई थी। पति द्वारा मना किए जाने से आहत होकर संध्या ने आवेश में आकर अपने कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे के कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। फंदे से लटके शव को देख उनके होश उड़ गए। परिजन उसे नीचे ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही मैनपुरी से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतका की वृद्ध विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौती बेटी की इस तरह असमय मौत से मां और भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत किया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घरेलू कलह में जान देने की बात सामने आई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें