फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होली पर हुई मारपीट में घायल महिला ने तोड़ा दम, शव गांव पहुंचते ही हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- जसराना के अकबरपुर कुतकपुर का मामला, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार
विज्ञापन


- परिजन ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर पीटने का आरोप, पुलिस के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर में होली के दिन हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर जब शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद देर शाम महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
घटनाक्रम के अनुसार, होली के दिन अकबरपुर कुतकपुर निवासी हेत सिंह अपने घर पर बैठे थे। आरोप है कि शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के ही दबंग राजबहादुर, शिवशंकर, लोकेंद्र कुमार, अंकित कुमार, सतेंद्र सिंह, अजीत कुमार और तीन अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने हेत सिंह की पत्नी मीना, पुत्र प्रवीन कुमार और देवेश कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन




उपचार के दौरान हुई मौत

मारपीट में गंभीर रूप से घायल मीना को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार तड़के उपचार के दौरान मीना ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



परिजन का आरोप, दबंग हैं आरोपी

दोपहर में शव गांव पहुंचा तो परिजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का कहना था कि आरोपी बेहद दबंग और झगड़ालू किस्म के हैं, जो पहले भी कई वारदातें कर चुके हैं। आरोप यह भी था कि आरोपी अक्सर क्रॉस मुकदमा लिखवाकर बच निकलते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन




अब दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने परिजन को आश्वासन दिया कि पुलिस किसी भी दोषी का नाम नहीं निकालेगी और न ही आरोपियों की तरफ से कोई झूठा मुकदमा लिखा जाएगा। पुलिस के भरोसे के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें