संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामनेई की युद्ध में मौत पर शुक्रवार शाम पक्का तालाब स्थित मदरसा रसूले आजम की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च इमाम मौलाना अबूजर अब्बास खान के नेतृत्व में शिया और सुन्नी समाज के लोगों ने निकाला। खामनेई को श्रद्धांजलि दी। लोग हाथों में मोमबत्तियां, तख्तियां और आयतुल्लाह ख़ामेनेई की तस्वीरें लिए शांतिपूर्वक शामिल हुए। लोगों ने हमले की निंदा की। साथ ही अमेरिका और इस्राइल के कृत्य को निंदनीय कहा। मौलाना अबूजर अब्बास खान ने कहा कि यह मौत केवल ईरान ही नहीं बल्कि पूरी उम्मत के लिए बड़ी क्षति है। असीर जैदी ने कहा कि यह कैंडल मार्च मजलूमों के साथ एकजुटता की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है। कैंडल मार्च में सदर वसी आला, सैयद अबुल कासिम रिजवी, जौहर अब्बास, सद्दाम हुसैन, वकार जैदी, शादाब हुसैन जैदी, मौजीज अब्बास आदि मौजूद रहे।