फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उपचार कराने जा रही महिला की ट्रेन में मौत

Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ट्रेन से पति के साथ उपचार कराने के लिए दिल्ली जा रही महिला की बीच रास्ते में ही सांसें थम गईं। जीवित होने की आस में महिला को फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद मऊ के मधुमय निवासी शालेहा (55) की तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को पति इकबाल इलाज कराने के लिए उन्हें आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली लेकर जा रहे थे। वह दोनों कोच संख्या एस 4 के सीट संख्या 9 और 12 पर यात्रा कर रहे थे। इकबाल ने बताया कि कानपुर निकलते ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने कोच अटेंडेंट को इसकी जानकारी दी। कोच अटेंडेंट ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। जीआरपी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की पहले से ही तबीयत खराब चल रही थी। वह इलाज कराने दिल्ली ले जा रहे थे। कानपुर निकलते ही अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें