फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 30 Jul 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे पर सड़क पार कर रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 40 वर्षीय सुधा देवी सोमवार सुबह 10:45 बजे करीब गांव के बाहर स्थित हाईवे पार रही थीं। इसी बीच आगरा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुधा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने पर लोग वहां पहुंचते उससे पूर्व ही कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ वहां से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसा करने वाली कार को अपने कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें