फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत से गिरकर महिला गंभीर, नगर निगम की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

Thu, 30 Oct 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के छारबाग गुरुनगर गली नंबर दो में बृहस्पतिवार को सुनीता देवी (40) पत्नी सुनहरी लाल घर की छत पर कपड़े फैला रही थीं। तभी बंदरों के एक झुंड उन पर अचानक झपट पड़ा।
विज्ञापन


इससे घबराई महिला ने भागकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से आ गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और सुनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।



निगम की अनदेखी पर भड़के लोग

घटना के बाद क्षेत्र में नगर निगम के खिलाफ रोष है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों को लेकर निगम को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें