फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 02 Nov 2025 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- मायका पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना मटसैना के गांव दौंकेली की महिला की उपचार के दौरान रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी। मृतका के मायका पक्ष ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन

मृतका सुनीता देवी (38) की मां फूलश्री निवासी मेरापुर गुजराती थाना एलाऊ, मैनपुरी ने बताया कि सुनीता का पति शराब पीता था। जब उसने उसे शराब पीने से मना किया तो अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बीती रात भी कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह सुनीता की बेटी शिवानी ने फोन पर बताया कि मां को पिता मलखान सिंह अस्पताल ले गए हैं। जहां उसकी मौत हो गई। सुनीता अपने पीछे तीन बेटा और तीन बेटी को रोते बिलखते छोड़ गई है। आरोप है कि बेटी की जहर देकर हत्या की है। इधर, बेटी का शव रखकर दामाद पोस्टमार्टम हाउस से भाग गया। थाना प्रभारी मटसैना विमलेश त्रिपाठी का कहना है कि घटना के संंबंध में कोई तहरीर अभी तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें