- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन का टूंडला जंक्शन पर भी होगा ठहराव
टूंडला। छठ पूजा पर्व समाप्त होने के बाद वापसी करने वाले रेलयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक और पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस विशेष ट्रेन का ठहराव टूंडला जंक्शन पर भी होगा, जिससे टूंडला और आसपास के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। ट्रेन नंबर 05511 (सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल) विशेष ट्रेन को 2 नवंबर (रविवार) को सहरसा से सुबह 8:05 बजे चलाया गया है। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार को सुबह 6 बजे टूंडला आएगी जंक्शन आएगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली की ओर रवाना होगी। वहीं,
ट्रेन नंबर 05511 (सहरसा-आनंद विहार) सोमवार को दिल्ली से दोपहर 12 बजे चलने के बाद शाम 4 बजे टूंडला आएगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद सहरसा के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 10 स्लीपर, 4 एसी तृतीय, 1 एसी द्वितीय, 2 एसएलआर/डी और 5 सामान्य कोच शामिल हैं।