फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला डहर में महिला की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 14 Nov 2023 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन बता रहे पेट दर्द से मौत, ससुरालीजन ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
















संवाद न्यूज एजेंसी















फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मायका पक्ष महिला की हत्या करने के ससुरालियों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







गांव नगला डहर निवासी रीना देवी (28) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर मायका पक्ष के लोग इटावा से नगला डहर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मायका पक्ष के लोगों का कहना था कि महिला के सिर और छाती के अलावा कई स्थान पर चोट के निशान हैं। अगर पेट दर्द से उसकी मौत होती तो चोट के निशान कहां से आते। उसकी हत्या की गई है। थाना प्रभारी आलोक मिश्रा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के संबंध में मायका पक्ष के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

































पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आए चोट के निशान



सूत्रों ने बताया कि थाना खैरगढ़ के नगला डहर निवासी रीना देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान आए हैं। उसके सिर, शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें