फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेंच में करंट आने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
शिकोहाबाद- सुखदेवी का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर दिदौली में शनिवार दोपहर दो बजे के करीब 11 हजार की लाइन के पोल की खेंच में करंट आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

सुखदेवी (40) पत्नी बसंत सिंह दोपहर भैंस लेकर पानी पिलाने जा रही थी। तभी रास्ते में 11 हजार की लाइन के पोल की खेंच में करंट लगने से महिला जमीन पर गिर पड़ी और तड़पते हुए दम तोड़ दिया। महिला की विद्युत करंट से मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस और विद्युत अधिकारियों को दी। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार लाइन के पोल में विगत काफी समय से करंट आ रहा था। जिसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से कई बार की, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। जानकारी होने पर थाना पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सात बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सुखदेवी की मौत के बाद उसके छोटे-छोटे सात बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। पत्नी की मौत के बाद अब सात बच्चों का पालन पोषण एवं उनकी देखभाल का जिम्मा बसंत सिंह के ऊपर आ गया है। मां के शव पर सात छोटे-छोटे बच्चों को रोता देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक महिला के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें