फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एक निजी अस्पताल में सिपाही की पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों और स्टाफ के बीच काफी विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी हेत सिंह कुशवाह यूपी पुलिस में सिपाही है। मंगलवार को उसकी पत्नी रेखा कुशवाहा(32) को प्रसव पीड़ा होने पर छिंगामल बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब सात बजे रेखा ने बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद खून की कमी होने के कारण रेखा की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद डॉक्टरों ने रेखा को खून चढ़ाना शुरू किया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर गुस्साए परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में तैनात है सिपाही
रेखा का पति हेत सिंह सिपाही है और गाजियाबाद में तैनात है। पत्नी का प्रसव होने के कारण वह अवकाश पर घर था। परिजनों ने बताया कि रेखा की पहले भी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सात तो छोटी बेटी पांच साल की है। रेखा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें