फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में महिला की मौत... अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए लोग; पुलिस कर रही जांच

Sun, 06 Oct 2024 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। कुछ लोग शव लेकर आए। अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रविवार को कुछ लोग एक महिला को लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी पर उसे अस्पताल लाने वाले फरार हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है।

विज्ञापन


शहर के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में रविवार दोपहर कुछ लोग एक महिला को घायल अवस्था में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसे अस्पताल लाने वाले मौके से भाग गए। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने कैमरे चेक करने के साथ महिला के शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी उत्तर ने बताया कि महिला की मौत दबरई के आसपास सड़क हादसे में हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास के साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे अस्पताल लाने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें