फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील की सनक ने ली जान: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की माैत, पुत्रवधू घायल; मातम में बदली शादी की खुशियां

Wed, 18 Feb 2026 08:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बाइक की टक्कर से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। बहू वीरवती का इलाज अभी एक निजी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने के जुनून में बाइक सवारों ने मंगलवार रात एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना दक्षिण क्षेत्र में हाईवे पार कर रहीं सास-बहू को रील बना रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सास की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बहू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


नगला भाऊ निवासी सरोज (50) के धेवते सनी निवासी हरिदासपुर, मटसैना की 19 फरवरी को शादी प्रस्तावित है। मंगलवार रात सरोज अपनी बहू वीरवती (26) के साथ शादी के लिए भात का सामान खरीदने बाजार गई थीं। रात जब दोनों ऑटो से उतरकर रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने हाईवे पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक लापरवाही से बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। 

इसी दौरान उन्होंने पैदल जा रही सास-बहू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान सरोज ने दम तोड़ दिया। बहू वीरवती का इलाज अभी एक निजी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

भीड़ ने मौके पर पकड़े आरोपी
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। मृतका के बेटे थान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बाइक चालक श्रेय जैन निवासी जैन नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। श्रेय जैन के साथ एक और युवक बाइक पर बैठा था। उसके बारे में भी पता किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

शादी की खुशियां मातम में तब्दील
मृतका के पति रामवीर सिंह चाय का खोखा चलाते हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सरोज अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें