फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी चरम पर, अभी तक माध्यमिक और राजकीय कॉलेज में स्वेटर की धनराशि नहीं भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी का असर सोमवार से बढ़ गया। कंपकंपाती सर्दी के बीच माध्यमिक और राजकीय कॉलेजों में कक्षा एक से आठवीं तक के अधिकांश बच्चें बिना स्वेटर और जूते-मोजे के नजर आ रहे हैं। इन बच्चों को धनराशि कब आवंटित होगी, इसके लिए विभाग पर भी जवाब नहीं हैं। बेसिक शिक्षा विभाग अभी सिर्फ परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के खातों में धनराशि भेजने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों के अलावा माध्यमिक और राजकीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस, स्वेटर और अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। इस बार डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये ही खातों में धनराशि भेजी जा रही है। परिषदीय स्कूलों के एक लाख दो हजार बच्चों के खातों में धनराशि आहरित कर दी गई है। जबकि 59 माध्यमिक और 22 राजकीय विद्यालयों के अध्ययनरत किसी भी छात्र-छात्राओं के खातों में धनराशि नहीं आई है। इन विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थी स्वेटर, ड्रेस, जूते, मौजे आदि की धनराशि आने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि गरीब बच्चे बिना स्वेटर के ही नजर आ रहे हैं। सोमवार को सर्दी अधिक होने के कारण बिना स्वेटर कंपकपाते नजर आए। अभी बेसिक शिक्षा विभाग शेष रह गए 68 हजार परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के खातों में धनराशि भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद माध्यमिक और राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
...
इस बार शासन से ही धनराशि जा रही है। जल्द ही शेष रह गए बच्चों के खातों में धनराशि आ जाएगी। अभी तक एक लाख दो हजार बच्चों के खातों में यह धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजली अग्रवाल, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें