फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की पांचों विधानसभाएं जीत यूपी में फहराएंगे परचम 

Sat, 11 Jun 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सपा की बैठक
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमोल यादव का जैना कोल्ड स्टोरेज ढोलपुरा मीरा चौराहे पर स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी जिले के पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में अपना परचम फहराने का काम करेगी। 
विज्ञापन

ढोलपुरा मीरा चौराहे पर स्थित संजय यादव के कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव को किसी ने चांदी का मुकुट पहनाया तो किसी ने 31 किलोग्राम बजनी फूलमाला पहनाई। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा कि युवा जिलाध्यक्ष अमोल यादव के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम महासभा करेगी। सर्वसमाज के हित के लिए सपा ने काम किया है। सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि फीरोजाबाद का व्यापारी समाज सपा के साथ है। युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष बंटू कठेरिया ने कहा पार्टी की युवा टीम संगठन को मजबूत करेगी। स्वागत में धर्मेंद्र यादव, दीपू यादव,रामप्रताप गुर्जर, इंद्रवती यादव, अमित यादव, अनिल यादव, संजय यादव मौजूद थे। 

घर-घर बताएं विकास कार्यों की हकीकत 
फीरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में विकास कराया है। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता इसकी जानकारी गांव-गांव जाकर दें। वह सपा के जिला कार्यालय दबरई पर आयोजित लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि सपा अपने बूते पर आगामी सरकार बनाएगी। जिला सचिव शिवनेश कुमार, प्रशांत माहेश्वरी, पवन गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक चौहान, सोनवीर सिंह सिंह, विनोद कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें