फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर के समीप होगा पक्की पुलिया का निर्माण 

Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिया का निरीक्षण करते विधायक मनीष असीजा
विज्ञापन
बंबा बाईपास पर दौलतपुर के समीप हाथरस-फीरोजाबाद रजबहा के पानी की निकासी को पुलिया निर्माण नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के अभाव में पानी आगे नहीं बढ़ता। वहीं आस-पास के क्षेत्र में जलभराव होने से फसलें बर्बाद होती हैं। नगर विधायक मनीष असीजा ने पुलिया निर्माण के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा ने प्रमुख सचिव सिंचाई को लिखे पत्र में कहा है कि रजबहा लोहचा (एटा) निरीक्षण भवन से निकलने वाले हाथरस-फीरोजाबाद रजबहा के 36 किमी प्वाइंट दौलतपुर गांव के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क क्रास करने को पाइप डाले गए हैं। मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव होने के कारण रजबहा के क्रासिंग पाइप आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके कारण रजबहा का पानी आगे नहीं पहुंच पाता है। किसानों के खेत जलमग्न हो जाते हैं। विधायक ने डिस्ट्रिक रोड ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ताकि पानी सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सौ मीटर लंबी पुलिया का निर्माण कराया जाए। प्रमुख सचिव सिंचाई के निर्देश पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन अब्दुल लतीफ, सहायक अभियंता विनोद कुमार, दौलतपुर के प्रधान के साथ उक्त पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें