फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 46 के पार, हर ओर हाल बेहाल

Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी
विज्ञापन
शनिवार को पारा 46 के पार पहुंच गया। दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बीच गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा दिखा। जो लोग जरूर काम से घरों से निकले वह खुद को पूरी तरह ढंके हुए थे। बच्चे, बुजुर्ग तो घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही सूरज के तेवरों ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों से शरीर झुलस गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए। जो लोग रोजमर्रा के काम से बाहर निकले वह खुद को पूरी तरह से ढंके हुए थे। गर्मी से बचने को लोग पेय पदार्थों की दुकानों पर प्यास बुझाते दिखे। सबसे अधिक बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का था। दिन में पंखे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे थे। वहीं बिजली की आंखमिचौली ने भी लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार आंका गया। सड़कों से लेकर बाजारों तक में सन्नाटा था। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। ठेल, ढकेल, रिक्शे और हथठेला वाले पेड़ की छांव तलाशते दिखे। कारखानों में काम करने वाले मजदूर भी गर्मी से परेशान दिखे।  

रात्रि में भी राहत नहीं, कूलर-पंखे फेल
पूरे दिन झुलसा देने वाली गर्मी से रात को भी राहत नहीं मिली। रात में तापमान 29 के पार था। उमर से लोगों का बुरा हाल था। कूलर, पंखों के आगे भी लोग पसीने से तरबतर रहे। 
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में गायब रही बिजली 
गांधीपार्क व लेबर कालोनी से जुड़े क्षेत्र में मेंटीनेंस कार्य व कनेक्शन जोड़ने के नाम पर रहा शटडाउन, इनवर्टर भी दे गए जवाब 

अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। शनिवार को आसमान से बरती आग ने लोगों का हालबेहाल कर दिया, वहीं एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में दिनभर बिजली गायब रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। भीषण गर्मी में दिनभर बिना बिजली के लोग परेशान रहे। घर, दुकानों में लगे इनर्वटर भी जवाब दे गए। लोग ठंडे पानी को भी तरस गए। 
सुहागनगरी में अघोषित बिजली संकट ने लोगों का दिन चेन व रात की नींद उड़ा दी है। शहर में अलग-अलग बिजलीघर के अंतर्गत चल रहे मेंटीनेंस कार्य के चलते बिजली गायब रहती है तो रात में मुरादाबाद कंट्रोल से हर रोज कटौती की जा रही है। शनिवार को लेबर कालोनी बिजलीघर पर उपकरणों की मेंटीनेंस कराई गई। मेंटीनेंस कार्य के चलते लेबर कालोनी, नगला विश्नू, दतौजी, स्टेशन रोड, कोटला मोहल्ला, बड़ी छपैटी, छोटी छपैटी, नई बस्ती, श्याम नगर गड्ढा, बजरिया क्षेत्र में सुबह 10 बजे से देर सायं तक शटडाउन रहा। 
इधर गांधीपार्क बिजलीघर के अंतर्गत अट्टावाला मोहल्ला में उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने के लिए सुबह 10 बजे से घंटाघर फीडर सात घंटे से अधिक बंद रहा। इससेे घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट, इमामबाड़ा, शेख लतीफ व अट्टावाला मोहल्ला में सप्लाई बंद रही। दिनभर बिजली न आने से दुकानदार भीषण गर्मी में परेशान रहे। इनर्वटर ठप हो गए। बिजली के अभाव में जगह-जगह जेनरेटर धड़धड़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें