फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल बस से उतरते समय बेकाबू बाइक ने मासूम को रौंदा, गंभीर घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल छात्रा लक्ष्मी। संवाद - फोटो : घायल छात्रा लक्ष्मी। संवाद
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम मानियाखेड़ा में शनिवार को स्कूल बस से उतर रही यूकेजी की मासूम छात्रा को गांव के ही एक युवक ने मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर मार दी। घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मानियाखेड़ा निवासी लक्ष्मी पुत्री नीरज देवी, फरिहा स्थित एक स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। शनिवार दोपहर वह स्कूल बस से वापस अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही बस गांव पहुंची और लक्ष्मी नीचे उतरी, आरोप है कि तभी गांव का ही निवासी सूरज अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और मासूम लक्ष्मी को टक्कर मार दी। बच्ची सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्रा की मां नीरज देवी ने तत्काल थाना नारखी पहुंचकर आरोपी युवक सूरज के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें