फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 वर्ष आवंटित हो चुके भूखंडों पर आखिर कब लगेंगी इकाई

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाली पड़ी इकाई लगाने बाले स्थान पर पड़ा कूड़ा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ पर करीब दस भूखंडों पर दशकों पूर्व आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी भी इकाई स्थापना का काम अधूरा है। रसूखदारों को आवंटन पूरा कराने वाले आवंटियों से उक्त भूखंडों पर इकाई स्थापित कराने की सुुध जिले के उद्योग विभाग को भी नहीं हैं। हालांकि इससे शासन की मंशा पर सवाल जरूर खडे़ हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगला भाऊ स्थित उद्योग विभाग के औद्योगिक आस्थान में वर्ष 1984-86 के दौरान व्यावसायिक श्रेणी के कुल 49 भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। वर्तमान में औद्योगिक इकाई स्थापना के लिए आवंटित करोड़ों की कीमत वाले उक्त भूखंड में कई आज भी जस की तस स्थिति में हैं। वहीं दशकों पूर्व उक्त भूखंडों को अपने नाम आवंटित कराने वाले आवंटियों में 8-10 आवंटी ऐसे हैं जो कि नियमों को ताक पर रखकर भूखंडों पर इकाई स्थापना कराना तो दूर निजी कार्यों व मनमाने तरीके से कब्जा जमाए बैठे हैं। जबकि उद्योग विभाग के अफसरों को इकाई स्थापना कराने की सुध नहीं है।
इन भूखंडों पर 35 साल में भी स्थापित नहीं हो सकी इकाईयां
औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में इकाई स्थापना को करीब 35 वर्ष पूर्व आवंटित करीब दस भूखंड ऐसे है। जिन पर आज तक इकाई स्थापित नहीं हो सकी हैं। इनमें प्रमुख रूप से सी-दो और तीन के अलावा एक-11 जी के अलावा सी-16 एवं 11-बी क्रमांक वाले भूखंडों आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इकाई स्थापना की जगह डंप की जा रही निर्माण सामग्री
जानकारों की माने तो कांच उद्योगपतियों के संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी की इकाई के सामने एक रिक्त भूखंड है। इकाई स्थापना को आवंटित उक्त भूखंड पर इकाई स्थापना की जगह निर्माण सामग्री को डंप कर रखा गया है।
विकास कार्यों पर खर्च सात करोड़ रुपये
नहीं ली प्रशासनिक ब्लॉक की सुध
औद्योगिक आस्थान स्थित पुलिस चौकी से सटे एक भूखंड पर प्रशासनिक ब्लॉक प्रस्तावित है। चंद दिन पूर्व आस्थान में विकास के नाम पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च भी हुए लेकिन प्रशासनिक ब्लॉक को आवंटित भूखंड की बाउड्रीबॉल बनाने व गंदगी साफ कराने की सुध नहीं ली गई।
जिन आवंटियों ने अभी तक इकाई स्थापना अथवा उत्पादन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उन सभी करीब सात आवंटियों को डीएम के निर्देश पर नोटिस जारी किए हैं। आवंटियों द्वारा प्रस्तुत जवाब का मूल्यांकन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमरेश पांडे, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें