फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक कमरे में लटका रहा शव, दुर्गंध आने के बाद पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के गांव चिडरई खास में शुक्रवार को सुबह एक मकान से दुर्गंध आने पर जब लोगों ने अंदर झांककर देखा तो कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव चिडरई खास निवासी अजब सिंह पत्नी एवं बच्चों के साथ बीस दिन पहले बेटी के यहां दिल्ली गए थे। घर पर बेटा विकास (19) अकेला रह गया। शुक्रवार को सुबह दुर्गंध आने पर घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। खिड़की से झांककर देखा तो विकास का शव कमरे में लटका हुआ था। सूचना पर कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व पड़ोस के गांव में निमंत्रण में जाने की बात विकास ने कही थी तभी से वह लापता था। पुत्र की मौत की जानकारी पर माता-पिता भी गांव पहुंच गए। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक का शव कमरे में लटका मिला है। शव तीन दिन पुराना लग रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण एवं समय स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें