फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पिता ने डांटा तो छात्र ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 05 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में इंटरमीडिएट के परीक्षाफल आने के बाद छात्र किसी विषय में फेल हो गया था। जिस वजह से पिता ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से आहत छात्र ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी चिकित्सक पर ले गए। जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओमनगर कॉलोनी कोटला रोड निवासी राजकुमार के पुत्र हर्ष (17) ने इंटमीडिएट की परीक्षा दी थी। जिसके परिणाम कुछ दिन पहले ही घोषित किए गए थे। परिणाम आने के बाद जब पिता को जानकारी हुई कि हर्ष फेल हो गया। पिता ने उसे खूब डांट लगाई। पिता की डांट छात्र के दिमाग में बैठ गई और वह गुमशुम रहने लगा था। सोमवार सुबह उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार हर्ष इकलौता पुत्र था। परिजन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और न ही पुलिस को कोई सूचना दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें