फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कोर्ट मैरिज का झांसा देकर तलाकशुदा से आरक्षी ने किया दुष्कर्म

Mon, 05 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोर्ट मैरिज का झांसा देकर एक तलाकशुदा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस महकमे में मुख्य आरक्षी है और उसकी तैनाती मथुरा जिले के जैत थाने में है। आईजी के आदेश पर रामगढ़ पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाने में तलाकशुदा पीड़िता ने तहरीर दी है कि ऊषा देवी निवासी सरजीवन नगर, रामगढ़ नवंबर 2023 में उसके घर आई और मां से कहा कि आपकी बेटी तलाकशुदा है। मेरा बेटा अनिल भी तलाकशुदा है। वह पुलिस में मथुरा के जैत थाने में नौकरी करता है। अगर यह रिश्ता कर दें तो आपकी बेटी जीवन भर सुखी रहेगी। इसके बाद अनिल फोन पर बात करने लगा। रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज की बात की गई। 12 दिसंबर 2023 को अनिल कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन कर दिया। इसके बाद उसकी मां ने कहा कि आवेदन कर दिया है। अनिल को जल्दी छुट्टी नहीं मिलेगी। इसलिए ऐसे ही माला डलवाकर विवाह करके महिला को घर भेज दो। फिर शादी रजिस्टर्ड होगी।
माला डालकर विवाह के बाद आरोपी पीड़िता को घर ले गया। पीड़िता के बिना रजिस्टर्ड शादी के संबंध बनाने से मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अनिल पीड़िता को मथुरा में जीआरपी के सरकारी आवास पर ले गया। वहां भी जबरन संबंध बनाता रहा। बार-बार कोर्ट मैरिज का दबाव बनाने पर आरोपी पीड़िता को मां के पास छोड़ गया। यहां भी आकर अनिल ने संबंध बनाए। पीड़िता ने कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो उसे घर से निकाल दिया गया। इस कृत्य में अनिल का साथ देने वाले सुरेश टेलर ने बताया कि अनिल पूर्व में चार शादियां कर चुका है। पीड़िता का आरोप है कि अनिल अपनी मां व सुरेश टेलर के साथ एक गैंग के रूप में लड़कियों को जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करता है। वर्तमान में अनिल कुमार अपनी पूर्व तलाकशुदा पत्नी के साथ मथुरा के सरकारी आवास में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें