फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिजन ने डांटा तो की जान देने की कोशिश

Fri, 09 May 2025 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव कुशियारी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने फंदे पर लटक गया। आनन-फानन में युवक को परिजन उतारकर उपचार के लिए जसराना लेकर आए। हालत गंभीर होने पर युवक को रेफर कर दिया। युवक का फिरोजाबाद में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर कुशियारी निवासी आरिफ (20) घर पहुंचा। युवक की हरकतों एवं आदतों को लेकर परिजनों ने उसे डांट दिया। डांट से झुब्ध होकर युवक कमरे में लगे कुंदे पर फंदा बनाकर लटक गया। युवक को फंदा पर लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन ने युवक को नीचे उतारा और उपचार के लिए ले गए। थाना प्रभारी शेर सिंह ने कहा उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें