फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दौड़ती रोडवेज बस का पहिया निकला, सवारियों में मची चीख-पुकार

Sun, 13 Sep 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मीरा चौराहा ​स्थित निकला मथुरा डिपो की रोडवेज बस का पहिया। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव - फोटो : मीरा चौराहा ​स्थित निकला मथुरा डिपो की रोडवेज बस का पहिया। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं जब आगरा से फिरोजाबाद की ओर आ रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस का चालक की तरफ का अगला पहिया अचानक निकल गया। तेज रफ्तार में चल रही बस कुछ दूरी तक बिना पहिये के ही दौड़ती रही। पहिया उछलकर हाईवे की दूसरी तरफ जा पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मीरा चौराहा के पास हुए इस घटनाक्रम को देखकर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी ठिठक गए। बस आगरा की ओर से फिरोजाबाद आ रही थी। अचानक चालक की तरफ का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा। इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ने लगा और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया और बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बस पलटने या किसी दूसरे वाहन से टकराने जैसी बड़ी घटना टल गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जिस समय पहिया निकला उस समय हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थी। गनीमत रही कि उछलकर दूसरी तरफ पहुंचा पहिया किसी वाहन से नहीं टकराया। सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट करके वहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें