फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों पर केस दर्ज होगा, 12 का वेतन रुकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों पर केस दर्ज होगा, 12 का वेतन रुकेगा
विज्ञापन

- एआर कोआपरेटिव के निलंबन की संस्तुति करने के डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को जिले में गेहूं खरीद की समीक्षा की। तीन ऐसे केंद्र मिले जहां गेहूं की खरीद शून्य है और प्रभारी भी बैठक में नहीं आए। इन सभी पर डीएम ने केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 12 केंद्र प्रभारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा, ऐसे केंद्र जिनकी वर्तमान खरीद शून्य है, मंगलवार शाम तक भी यही स्थिति रहने पर यहां के प्रभारियों पर बर्खास्त करने की संस्तुति शासन से की जाएगी। वहीं एआर कोऑपरेटिव के खरीद में रुचि नहीं लेने पर निलंबित की संस्तुति की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश अफसरों को दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी ने पीसीएफ, एफसीआई व खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों, खरीद केंद्र प्रभारियों संग बैठक की। जिन केंद्रों पर खरीद शून्य है, वहां के प्रभारियों से पूछा कि खरीद शून्य क्यों हैं। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कड़ी फटकार लगाई। बैठक से अनुपस्थित रहे सिउड़ा के प्रभारी प्रदीप यादव, घाघऊ नगला पांडेय के ज्ञान सिंह, सहकारी संघ एका के नीरज कुमार पर एफआईआर दर्ज कराके जेल भेजने के आदेश एडीएम को दिए। डीएम ने साफ कहा जितना लक्ष्य दिया है उसकी एक तिहाई खरीद अब तक हो जानी चाहिए थी। गेहूं खरीद की प्रतिदिन शाम को सात बजे वे समीक्षा करेंगे। लक्ष्य के हिसाब से जो खरीद केंद्र प्रभारी खरीद नहीं कर पाएंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने एडीएम से कहा कि एफआईआर के बाद दूसरा व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा उसकी व्यवस्था कर लें। पीसीएफ एवं एफसीआई के क्रय केंद्रों में सुधार नहीं होता है तो 151 में इन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें