फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में साहिब श्रीगुरुचरण पादुका यात्रा का स्वागत, पुष्पवर्षा

Sat, 25 Oct 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला में श्रीगुरुचरण पादुका रथ का स्वागत करते गुरसिंह सभा के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर - फोटो : टूंडला में श्रीगुरुचरण पादुका रथ का स्वागत करते गुरसिंह सभा के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टूंडला। दिल्ली से पटना साहिब के लिए जा रही साहिब श्रीगुरुचरण पादुका यात्रा का शनिवार को टूंडला शहर में सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और बैंडबाजे एवं आतिशबाजी से इसका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

यात्रा दोपहर साढ़े 12 बजे सुभाष चौराहा पर पहुंची। सिंहसभा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने बताया कि यह यात्रा श्रीगुरु गोबिंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब को दिल्ली से उनके जन्मस्थान तख्त श्रीहरमंदिर पटना साहिब ले जा रही है, जहां इन्हें संगत के दर्शनार्थ के लिए संरक्षित किया जाएगा। आगे यात्रा अब एटा, बरेली, कानपुर और लखनऊ होते हुए तख्त श्रीपटना साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। स्वागत करने वालों में फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, सरदार मनमिंदर सिंह, मनमोहन सिंह काके आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें