फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईश्वर को याद करोगे तो होगा कल्याण

Sat, 25 Oct 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामचंद्र पालीवाल हॉल में चल रही भागवत कथा में बताया कथा का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दीक्षित ने कहा कि दुख में सुमिरन सब करे,सुख में करे न कोए। जो दुख में सुमरिन करे तो दुख काहे को होए। उन्होंने कहा कि ईश्वर को हमेशा याद करना चाहिए। तभी कल्याण होगा।
विज्ञापन

नगर के पालीवाल हॉल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहा कि सुखदेव ने राजन परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा को सुनाया था। कथा व्यास आचार्य भोलेश्वर दीक्षित ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से कुंती ने दुख मांगा था। ताकि वह भगवान को हमेशा याद कर सकें। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने के साथ ही उसका अनुसरण करने से मानव का कल्याण हो जाता है। भागवत गीता का मानव जीवन का सार है। इसको जो समझ लेता है वह भव से पार हो जाता है। शाम को कथा के समापन पर आरती के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान गिरधारी लाल मित्तल, मुकेश जिंदल, विवेक तोमर,अंकित अग्रवाल, सोहिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें