फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कल से चलेगी दौरई-समस्तीपुर के मध्य चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

Thu, 19 Jun 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेल प्रशासन गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के चलते यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते भरतपुर-जयपुर के रास्ते समस्तीपुर तक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 जून से शुरू होगी। आगरा मंडल की जनसपंर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि 09617/09618 मदार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 20 जून को दौरई से चलकर अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और भरतपुर होते हुए शाम चार बजकर पांच मिनट पर टूंडला स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद समस्तीपुर के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह अप में यह ट्रेन 22 जून को समस्तीपुर से चलकर 23 जून की रात नौ बजकर 50 मिनट पर टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के उपरांत उसी रूट से होते हुए सोमवार को सुबह सवा छह बजे दौराऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मात्र दो फेरे लेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय-2, एसी तृतीय-2, स्लीपर-10, सामान्य-4, एसएलआरडी-2 कोच सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें