फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जयमाला के बाद बवाल...दूल्हा-दुल्हन पक्ष में बीच सड़क पर हुई मारपीट, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर हुए सात फेरे

Thu, 06 Nov 2025 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस तक बुलानी पड़ गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद सात फेरे हुए। 
विज्ञापन
शादी समारोह में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल आईएस में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। सगाई की रस्म के दौरान किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दिल्ली से बरात आई थी। दोनों पक्ष के बीच विवाह समारोह चल रहा था।  इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लात-घूंसे चले और होटल परिसर के अंदर कुर्सियां हवा में उड़ाई गईं। दोनों पक्ष सड़कों पर उतर आए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

 सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद किसी रस्म को लेकर शुरू हुआ था।
विज्ञापन


 किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर (शिकायत) नहीं दी गई है। पुलिस के हस्तक्षेप और दोनों परिवारों के बीच सहमति बनने के बाद विवाद को सुलझा लिया गया और रात में शादी समारोह संपन्न करा दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में देर रात तक गहमा-गहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें