गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। स्रोतः पुलिस
मक्खनपुर। थाना पुलिस ने गैंगस्टर प्रमोद कुमार की 34 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को बुधवार को कुर्क किया।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया व उनकी टीम ने कुख्यात गैंगस्टर और गैंगलीडर प्रमोद कुमार निवासी नगला बड़ा मिर्जा, थाना रामगढ़ की अवैध रूप से अर्जित 34 लाख 25 हजार 72 की चल/अचल संपत्ति को कुर्क किया। गैंगस्टर प्रमोद कुमार एक आदतन अपराधी है, जिस पर मारपीट, दहेज हत्या, गाली गलौज, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, चोरी, और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि प्रमोद कुमार ने अपने आपराधिक कृत्यों से यह अवैध संपत्ति अर्जित की थी। कुर्क की गई संपत्ति 34,25,072.84 रुपये की आकी गई है। यह संपत्ति गैंगस्टर की पत्नी संजू के नाम पर दर्ज थी। इसमें मौजा दीदामई, रैपुरा और बुढ़रई में आवासीय प्लॉट और अर्द्ध-निर्मित भूखंड शामिल हैं।