फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में सिलेंडर फटा, छह घायल

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद मौके पर लगी भीड़।
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गंाव सलेमपुर में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही छोटा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे को देखकर दुल्हन एवं उसकी भाभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन

सलेमपुर के प्रेमवसी वाल्मीकि की पुत्री प्रीती की बारात सोमवार को आगरा के गोकुल पुरा से आई थी। मंगलवार को बरातियों के लिए खाना बनाया जा रहा था। भट्ठी के पास बने कमरे में दो घरेलू सिलेंडरों के साथ दो पेट्रोमैक्स सिलेंडर (मिनी सिलेंडर) रखे थे। तभी किसी बच्चे ने कमरे में रखे सिलेंडर का रेग्युलेटर ऑन कर दिया। रेग्युलेटर ऑन होते ही कमरे में एक बडे़ एवं एक छोटे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में गैस अधिक न होने के कारण उसकी आग तो बुझ गई लेकिन पेट्रोमैक्स सिलेंडर से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों देखकर लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले ही एक छोटा सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से भूरे पुत्र जगदीश, प्रेमवती पत्नी बनबारी लाल, विष्णु, दीपक, किशन कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सारा सामान जल गया। हादसे को देखकर दुल्हन के साथ उसकी भाभी रानी एवं उसका भाई दिलीप बेहोश हो गया। इधर, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें