फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को सम्मानित करने पर प्रसन्नता होती है

Tue, 07 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
 यंग स्कॉलर्स एकेडमी सभागार में अवंतिका संस्था द्वारा शिक्षक और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अथिति डा. एके आहूजा थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. एके आहूजा और अवंतिका के पदाधिकारी संस्था प्रमुख डा. आनंद अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, संजय कुमार, यंग स्कालर्स की निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव ने मां वीणा के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। वीणा वंदना साक्षी और स्वागत नृत्य विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.एके आहूजा ने कहा कि अवंतिका संस्था नि:स्वार्थ भाव से समस्त देश में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक वृंद और प्रधानाचार्यों का प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान करती है। डा. आनंद अग्रवाल का इस उम्र में योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय है। रजनी अग्रवाल ने कहा कि अवंतिका एक संस्था नहीं हमारे परिवार का अंग है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग के सम्मान से प्रसन्नता मिलती है। इस दौरान शिक्षक रूपाली भटनागर, राज पचौरी, नंदा तोमर, वंदना तिवारी, रेखा गुप्ता, ओपी यादव, अशोक कुमार, ऋचा प्रकाश, डा.सुखेंद्र यादव, ईशा आहूजा, योगेश श्रीवास्तव, रेखा तेनगुरिया, विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन सीमा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें