आरौंज के निकट आंदोलित किसानों संग बैठे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्रोत संगठन
- फोटो : आरौंज के निकट आंदोलित किसानों संग बैठे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्रोत संगठन
शिकोहाबाद। ओवरब्रिज निर्माण प्रक्रिया में किसानों की भूमि का अधिग्रहण होने के बावजूद मुआवजा न मिलने से किसान परेशान हैं। पिछले दो माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं। रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह आरौंज स्थित धरनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने आंदोलन का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं देता है, तब तक एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। इसके बाद वह किसान नेताओं के साथ जसराना के गांव पट्टी बनवारा में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान महापंचायत में किसानों के हितों के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं के समाधान की बात कही।
इस अवसर पर निर्भय यादव उर्फ राजा, ओमवीर सिंह, सीपी सिंह, दीपक सोलंकी, डॉ. राज कुमार यादव, राजेश सोलंकी, अर्जुन चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। संवाद