फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटरवर्क्स पर हंगामा, नारेबाजी

Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
वाटरवर्क्स पर हंगामा, नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटरा सुनारान व कटरा जाटवान में होली से क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। पेयजल समस्या के निदान के लिए गुरुवार को दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष वाटर वर्क्स पहुंच गए और यहां आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन

दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कटरा सुनारान, कटरा जाटवान में पेयजल का गंभीर संकट है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। समस्या के निदान नहीं होने पर गुरुवार को क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष जलकल विभाग पहुंच गए। आक्रोशित महिला-पुरुषों ने हंगामा और नारेबाजी की। कटारा सुनारान निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में होली से पानी का संकट है। सुबह कभी पांच-दस मिनट पानी आता है तो कभी बिल्कुल भी नहीं आता है। शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर पहुंचे जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि सुबह क्षेत्र में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने तत्काल दो टैंकर क्षेत्र भिजवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जितेंद्र, लखन, महताब, देवेंद्र, बबलू, दीपू, अमित, सोनू, रेखा, पिंकी, सुमन, राजेश, सोमेश कुमार, रवि, सतीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें