फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन की टक्कर से पलटा पानी का टैंकर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के नारखी-कायथा मार्ग पर रविवार देररात को सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहा टैंकर सामने से आए अन्य वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के मनानी बालू निवासी दिनेश उर्फ विकास (45) नारखी-कायथा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में पानी का टैंकर चला रहे थे। रविवार देररात को फरिहा-नारखी मार्ग पर डोरसा के पास वह सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए वाहन ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दिनेश को टैंकर के नीचे से बाहर निकलवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। साथियों ने बताया कि नारखी-कायथा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें