फिरोजाबाद। कड़ी मशक्कत के बाद विभव नगर स्थित उपरिगामी पेयजल टंकी के बॉल्व की मरम्मत का काम पूरा हो गया। उपरिगामी टंकी के बॉल्व की मरम्मत का पूरा होने के साथ बुधवार को प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल हो गई।
सोमवार की दोपहर विभव नगर स्थित उपरिगामी पेयजल टंकी का बॉल्व अचानक खराब हो गया। बॉल्व खराब होने के कारण विभव नगर टंकी से जुड़े आधा दर्जन मोहल्ला में जलापूर्ति ठप हो गई। कौशल्या नगर, मथुरा नगर, विभव नगर, जलेसर रोड, बिहारी नगर और सरस्वती नगर में टैंकर भेज कर जलापूर्ति व्यवस्था की गई। वहीं करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद उपरिगामी पेयजल टंकी का बॉल्व ठीक हो सका। सहायक अभियंता जलकल रंजीत सिंह के अनुसार विभव नगर टंकी से जुड़े मोहल्ला में बुधवार की दोपहर जलापूर्ति बहाल गई। संवाद