फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कालोनी में पानी में निकला सांप का बच्चा,देवनगर में दूषित पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
लेवर कॉलोनी स्थित टंकी के पानी में आया जिंदा सांप का बच्चा दिखाता युवक। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड......खबर----फोटो----
विज्ञापन

पानी में निकला सांप का बच्चा, देवनगर में दूषित पानी की आपूर्ति
नगर निगम की पेयजल व्यवस्था में नहीं हो पा रहा सुधार
निगम की व्यवस्थाओं को लेकर जनता में गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लेबर कालोनी में मंगलवार को पानी की सप्लाई के साथ सांप का बच्चा बर्तन में देखा तो लोग दहशत में आ गए। क्षेत्रीय पार्षद ने निगम के अफसरों से शिकायत की लेकिन निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मोहल्ला करबला एवं देवनगर में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। शिकायत किए जाने पर भी सुधार नहीं हुआ।
नगर निगम द्वारा गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। लेबर कालोनी में मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे राजेश शर्मा पानी भर रहे थे। इसी दौरान पाइप से पांच इंच लंबा सांप का बच्चा निकला। बर्तन में सांप का बच्चा देखकर वहां खड़े बच्चे डर गए। परिजनों ने उसे एक बोतल में बंद कर क्षेत्रीय पार्षद को इसकी सूचना दी। पार्षद ने इसकी जानकारी नगर निगम के अफसरों को दी। बावजूद इसके शाम तक निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

देवनगर एवं करबला में मंगलवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। गंदा पानी आने के कारण लोगों ने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
बोली क्षेत्र की जनता....
कभी पानी गंदा आता है तो कभी आपूर्ति बाधित रहती है। मंगलवार की सुबी तो पानी के साथ सांप का बच्चा तक निकल आया। अब तो पानी का प्रयोग करने से डर लगने लगा है। सूचना देने के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।
पवन जैन निवासी लेेबर कालोनी
पानी के साथ सांप के बच्चा निकलने के मामले को निगम के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। जलकल विभाग द्वारा की जाने वाली पानी से लोग खाना बनाने के साथ पीने में प्रयोग करते हैं लेकिन पानी में कीड़े निकल रहे हैं।
जुल्फकार अंसारी निवासी लेबर कालोनी
जलकल विभाग की सप्लाई में सांप का बच्चा नहीं जा सकता क्योंकि पानी में क्लोरीन की मात्रा रहती है। सांप का बच्चा जीवित नहीं बचेगा। आशंका है कि कहीं लाइन लीकेज है वहीं से बच्चा पहुंचा होगा। क्षेत्र की लाइन की चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

शिवराज वर्मा सहायक अभियंता जलकल विभाग
महाप्रबंधक जलकल ने संभाला चार्ज
फिरोजाबाद। नवागत महाप्रबंधक जलकल रामबाबू राजपूत ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण संभालने के बाद स्टाफ से भेंट की। कानपुर से स्थानांतरित होकर आए महाप्रबंधक ने कहा कि यह उनकी दूसरी तैनाती है। शहर में दूषित पानी की समस्या को दूर करना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। मेरा प्रयास रहेगा कि जलनिगम के सहयोग से शहर को स्वच्छ जल मिले। जिन क्षेत्रों में गंगाजल की पाइपलाइन नहीं बिछी है उन क्षेत्रों को लाइन डलवाने का काम जलनिगम के माध्यम से कराएंगे जिससे उन क्षेत्रों को पानी की किल्लत से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें