फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत न बिगाड़ दे दूषित पानी, श्रीराम कॉलोनी में लीकेज है लाइन, गलियों में जलभराव

विज्ञापन
श्री राम कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण गली में जलभराव की स्थिति को दिखाता युवक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के कई इलाके दूषित जलापूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। जल निगम और जल संस्थान की टीमें लीकेज ठीक करने और खुले कनेक्शन बंद करने द़ौड़ रही हैं लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कोटला रोड स्थित श्री चांदनी धाम मंदिर और श्रीराम कॉलोनी के बाशिंदे भी दूषित पानी की सप्लाई की समस्या से परेशान हैं। लोग दो सौ रुपये प्रतिमाह खर्च करके पीने का पानी ले रहे हैं। दूषित पानी जनस्वास्थ्य के लिए कभी भी खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलोनी में बनी पानी की टंकी से कई मोहल्लों में आपूर्ति जाती है। जिसमें चांदनी धाम मंदिर क्षेत्र भी शामिल है। यह क्षेत्र भले ही नई आबादी में आता हो, लेकिन काफी संख्या में मकान बने हुए हैं। बस्ती में लाइन लीकेज होने के कारण क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई पहुंच रही है। जल निगम के अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता की शिकायत के बाद ठीक कराने का काम बृहस्पतिवार को शुरू करा दिया। श्रीराम कॉलोनी में शकुंतलादेवी और ऊषादेवी के मकान के समीप लीकेज है। यह लीकेज काफी दिनों से है। जिनको जल निगम द्वारा ठीक नहीं कराया गया। जिस स्थान पर लीकेज है वहां पर नालियों का गंदा पानी भी भरा रहता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभाग खुले कनेक्शनों के खिलाफ अभियान तो चला रहा है लेकिन लीकेज ठीक कराने की सुध नहीं ले रहा। जिसके चलते निजी सबमर्सिबल धारकों से कनेक्शन लेकर पानी की पूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें