फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से पानी को तरस रहे प्रीतम नगर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रीतम नगर के प्यासे लोग शनिवार को जलकल विभाग पहुंच गए। पेयजल संकट को लेकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि 15 दिन से नलकूप खराब पड़ा है। सूचना के बाद भी उसको सही नहीं कराया गया। क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे के मालगोदाम के समीप बसे मोहल्ला प्रीतम नगर में नलकूप से पानी की सप्लाई दी जाती है। 15 दिन पूर्व खराब हुए नलकूप को ठीक कराने के लिए जलकल विभाग के अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की।
जबकि क्षेत्रीय पार्षद विद्याराम शंखवार और क्षेत्रीय लोग जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण नलकूप ठीक नहीं हो सका। जिसको लेकर शनिवार को क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग नगर विधायक मनीष असीजा से न्याय की गुहार लगाने उनके आवास पहुंचे, वह नहीं मिले तो जलकल विभाग पहुंच गए। एक्सईएन चंदन सिंह ने समस्या का निस्तारण कराने का अश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया। क्षेत्रीय पार्षद विद्याराम शंखवार का कहना है कि शुक्रवार को जेड़ाझाल की पाइप से सप्लाई देने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें