श्री तिलक इंटर कालेज में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग करते छात्र
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता तिलक इंटर कॉलेज के मैदान पर संपन्न हुई। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी व फिरोजाबाद की छात्र छात्राओं ने कुश्ती में बढ़चढ़ कर भाग लिया। शुभारंभ संयुक्त रूप से वित्त एवं लेखा अधिकारी मदन मोहन, विद्यालय की प्रबंधक रूपिका शर्मा एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चंद यादव ने किया। सीनियर वर्ग बालिका में कुश्ती मथुरा की ब्रिजलता और गीतांजलि ने जीती। सब जूनियर वर्ग बालिका में राधा शर्मा आगरा, गामिनी आगरा, मथुरा की पूनम ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में फिरोजाबाद की रिया, नीतू वर्मा, पूजा, लक्ष्मी पांडेय बिजेता बनीं।
बालक वर्ग के सब जूनियर वर्ग में 35 किलोग्राम की कुश्ती में सूरज यादव आगरा अव्वल चुने गए। आगरा की निखिल ने 38 किलोग्राम की कुश्ती में बाजी मारी। जूनियर वर्ग की 45 किलोग्राम की कुश्ती में दीपक राठौर फिरोजाबाद, 48 किलोग्राम में आगरा के इंद्रपाल विजेता बनें। डीआईओएस रितु गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में होराम सिंह, कृष्णकांत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कैलाश यादव, नरेंद्र सिंह, सुनीता चौधरी, रामकेश यादव आदि उपस्थित थे। इस दौरान अजय कुमार सिंह, पूनम प्रकाश, उपेंद्र नाथ, साधना शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, रवि गर्ग, पंकज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।