फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोलपुरा दलित बस्ती में पानी का संकट, नई आबादी में भी पर्याप्त नहीं पहुंच रहा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलकल विभाग के अधिकारी ढोलपुरा और जाटव बस्ती में पेयजल संकट को दूर नहीं कर सके। दलित बस्ती में पिछले कई माह से पानी और नई आबादी ढोलपुरा के बाशिंदों को पर्याप्त गंगाजल नहीं मिल रहा। लोग पानी दूसरे इलाकों से लाने को मजबूर हैं, या फिर निजी श्रोतों से पानी की जरूरतों का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ढोलपुरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ग्रीन पार्क में बनी टंकी से दी जाती है। टंकी की सप्लाई का प्रेशर कम होने के कारण जलकल विभाग द्वारा नलकूप से भी सप्लाई दी जाती है। टंकी और नलकूप की सप्लाई के बाद भी जाटव बस्ती आज भी पानी के लिए तरस रही है। नई आबादी ढोलपुरा के लोगों को अन्य श्रोतों से पानी का इंतजाम करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी रमेश चंद्र, शिवओम, राज कुमार आदि का कहना है कि पानी के संकट को दूर करने को 20 दिन पूर्व जलकल महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण किया गया था। फिर भी क्षेत्र में पानी का संकट है। मौसम परिवर्तन के साथ पानी की जरूरत अधिक पड़ने लगी है।
इस संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। मामला संज्ञान में आया है शुक्रवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज वर्मा, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें