फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 17 साल पहले हुई डकैती का आरोपी ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। 17 साल पहले बीच बाजार में हथियारों के बल पर घर में घुसकर डकैती डालने वाले अंतरजनपदीय गैंग के वांछित चल रहे ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डकैती को अंजाम देने के बाद पिछले 17 साल से फरीदाबाद में पहचान छिपाकर बिजली मिस्त्री का काम कर रहा था। जिस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। शिकोहाबाद पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने असुआ तिराहे के पास से पकड़ा है। जिसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा बाजार निवासी भगवानदास के घर में 20 फरवरी वर्ष 2009 में 9 बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में रखे आभूषण एवं लाइसेंसी गन लूट ली थी। बीच बाजार में उस दौरान हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ बदमाशों को पकड़ लिया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2.20 लाख रुपये एवं एक डीवीवीएल बंदूक बरामद कर ली थी। अंतरजनपदीय गैंग का एक शातिर बदमाश मुन्ना उर्फ राजू निवासी दरी मोहल्ला कोतवाली इटावा फरार हो गया था। जिस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। जिसको शिकोहाबाद पुलिस ने असुआ तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बदमाश पर ईनाम घोषित था, जोकि पिछले 17 सालों से अपनी पहचान छिपाकर फरीदाबाद में रह रहा था।




फरीदाबाद में कर रहा था बिजली मिस्त्री का काम

डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश पुलिस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश को छोड़कर चला गया था। वह अपनी पहचान छिपाकर पिछले 17 सालों से फरीदाबाद (हरियाणा) में राजू नाम से बिजली मिस्त्री बनकर रह रहा था। मंगलवार को शिकोहाबाद में अपने परिचित से मिलने आने के दौरान वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें