फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रजिस्ट्रार कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा, तीन घंटे तक खंगाले दस्तावेज; इन बैनामों की जांच शुरू

Tue, 24 Mar 2026 09:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

छापे के दौरान टीम ने कई संदिग्ध फाइलें कब्जे में लीं हैं। इनमें वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। साथ ही सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक रजिस्ट्री की विस्तृत रिपोर्ट नियमित रूप से आयकर विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद तहसील के सामने स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर मंगलवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। आगरा से आई टीम ने करीब तीन घंटे तक दस्तावेज खंगाले और सब रजिस्ट्रार से पूछताछ की। इस दौरान कुछ संदिग्ध फाइलें भी जब्त की गईं।
विज्ञापन


आयकर विभाग के इंस्पेक्टर वरुण गोयल अपनी टीम के साथ दोपहर करीब तीन बजे कार्यालय पहुंचे। टीम ने सब रजिस्ट्रार गौरव वर्मा को बुलाकर लंबी पूछताछ की और जमीन रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, तहसील क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त में नकद लेनदेन और ब्लैक मनी के इस्तेमाल की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये से अधिक के बैनामा सौदों की जांच शुरू की है। 

करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कई संदिग्ध फाइलें कब्जे में लीं, जिनमें वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। साथ ही सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक रजिस्ट्री की विस्तृत रिपोर्ट नियमित रूप से आयकर विभाग को भेजी जाए। छापेमारी की खबर फैलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल जांच जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें