फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वक्फ बिल से गरीब मुस्लिमों को होगा लाभ

Sun, 27 Apr 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यशालाोमं मौजूद पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के ब्रजक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम का लाभ मुस्लिम समाज के गरीब तबके के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक संशोधन करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनजागरण अभियान के तहत इसकी जानकारी आमजन को दें।
विज्ञापन

ब्रजक्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के तहत काफी बदलाव करने का काम किया है। ताकि मुस्लिम समाज के उस तबके को लाभ मिल सके जो अभी तक वंचित था। उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को मिलेगा इसकी जानकारी आमजन को दी जाए। वक्फ बोर्ड की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा अब नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हजारों संपत्तियां आज भी आमजन की पहुंच से बाहर हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय को न्याय में और पारदर्शिता आएगी। महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि यह अभियान 9 मई तक संचालित होगा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में घर-घर दस्तक देंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता नानकचंद्र अग्रवाल, डा.रामकैलाश यादव, सुनील शर्मा, अरविंद पचौरी, सुशील जैन, सचिन जैन, राजेश चौहान ने विचार व्यक्त किए।
डा. अमित गुप्ता, आनंद अग्रवाल, डा.एसपी लहरी, हनुमंत सिंह बघेल, मनप्रीत कीर, राघवेंद्र सिंह, केशव फौजी विष्णु सक्सेना , मुहम्मद असनत,गुलजार अंसारी, विजय जैन,राधेश्याम यादव ,अब्दुल वहीद , शाहनवाज अंसारी पार्षद, सुरेंद्र सावन झा, भगवान सिंह झा,सलीम ,इमरान, मुन्नी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, डॉ मधुरिमा गुप्ता, मालती घनगर , केके गाँधी , राम लड़ैती, आकाश शर्मा,रामनरेश कटारा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें